‘हनुमान अंश’ का भजन गाकर छाया अमेरिकी जियोलॉजिस्ट! एकतारा के साथ वायरल हुआ वीडियो
अमेरिकी जियोलॉजिस्ट और वैदिक मेडिटेशन शिक्षक एलेक सोडरबर्ग ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ को एकतारा के साथ गाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एलेक जियोलॉजी के साथ वैदिक मेडिटेशन, नाद योग और कीर्तन से भी जुड़े हैं। उनके भजन वीडियो को 15 लाख से ज्यादा बार देखे जाने की रिपोर्ट सामने आई है।