30,000 फीट की ऊंचाई पर जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई, घायल होने के बाद भी नहीं मानी हार... कौन हैं पायलट स्मित मच्छार?
30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित तौर पर सह-पायलट ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने हिम्मत नहीं हारी और विमान को सुरक्षित रखने के लिए कॉकपिट संभालने की कोशिश की। उनकी बहादुरी और फैसले की आज जमकर चर्चा हो रही है।