70 हजार की सरकारी बैंक नौकरी छोड़ी, 2 लाख रुपये भरा बॉन्ड... अब 35 हजार की सैलरी से कर रहीं शुरुआत
पश्चिम बंगाल की 31 वर्षीय मधुरिमा ने करीब दो साल की तैयारी के बाद सरकारी बैंक में नौकरी हासिल की थी। उन्हें हर महीने करीब 70 हजार रुपये इन-हैंड सैलरी मिलती थी, लेकिन लंबे काम के घंटे, छुट्टी की परेशानी और काम के दबाव के चलते उन्होंने मार्च 2024 में इस्तीफा दे दिया। नौकरी छोड़ने के लिए उन्हें 2 लाख रुपये की बॉन्ड पेनल्टी चुकानी पड़ी। इसके बाद उन्होंने 35 हजार रुपये महीने की प्राइवेट नौकरी से नई शुरुआत की।