कबाड़ में पड़ी 300 साल पुरानी मूर्ति, 400 डॉलर में खरीदी... अब लाखों में होगी नीलाम
इंग्लैंड के विल्टशायर में कबाड़ के एक यार्ड से करीब 300 साल पुरानी संगमरमर की मूर्ति मिली, जिसे सिर्फ 400 डॉलर में खरीदा गया था। जांच में इसे इतालवी मूर्तिकार पिएत्रो ब्राची की कृति बताया गया। अब इस दुर्लभ मूर्ति की नीलामी में 11 लाख रुपये तक मिलने का अनुमान है।