Lifestyle/Inspiring
70 की उम्र, रोज 150 रुपये की कमाई... 8 किलोमीटर पैदल चलकर बेचते हैं गुब्बारे, समीर काका की कहानी वायरल
कोलकाता के ठाकुरपुकुर में रहने वाले 70 साल के समीर काका पिछले 26 साल से गुब्बारे बेच रहे हैं। वह रोज करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर काम की जगह पहुंचते हैं, 6 घंटे से ज्यादा ग्राहकों का इंतजार करते हैं और करीब 150 रुपये कमाते हैं। स्ट्रोक और पैरों की बीमारी के बावजूद वह अपने पांच सदस्यों के परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य हैं। उनकी कहानी Instagram पर वायरल वीडियो के जरिए सामने आई।