हाथ-पैर में रॉड, प्लेट या स्क्रू है तो एयरपोर्ट पर क्या होगा? जानें सिक्योरिटी चेक का पूरा नियम
अगर हाथ या पैर में सर्जरी के बाद धातु की रॉड, प्लेट, स्क्रू या कोई इम्प्लांट लगा है तो फ्लाइट में सफर करने से रोक नहीं दिया जाता। हालांकि एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक के दौरान मेटल डिटेक्टर में अलर्ट आ सकता है और अतिरिक्त जांच हो सकती है। यात्रियों को अपने इम्प्लांट के बारे में सुरक्षा कर्मचारियों को पहले से बताने और मेडिकल दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी जाती है।