India/Achievement
बिहार के 19 साल के शुभम ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, कैंडी क्रश में पार किए 22,222 लेवल!
बिहार के 19 साल के शुभम कुमार ने कैंडी क्रश सागा में 22,222 लेवल तक पहुंचकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उनकी उपलब्धि को मान्यता दी है। शुभम ने यह रिकॉर्ड 5 जुलाई को बनाया था, जब उनकी उम्र 19 साल, 8 महीने और 25 दिन थी।