'केले बेच लूंगा, IT में काम नहीं करूंगा'... Oracle छोड़ने वाले इंजीनियर की कहानी वायरल, अब 5 गुना कमाई
कोलकाता के सोहम चक्रवर्ती ने ओरेकल में तीन साल नौकरी करने के बाद 2016 में IT सेक्टर छोड़ दिया। उन्होंने करीब एक साल उबर कैब चलाई और फिर कोलकाता में पर्यटन कारोबार शुरू किया। सोहम का दावा है कि अब वह अपनी पुरानी IT नौकरी के मुकाबले सालाना 4 से 5 गुना ज्यादा कमाई कर रहे हैं।