Business/Success Story
9 रुपये की प्लेट से 100 करोड़ का सफर! 3 दोस्तों ने छोले-भटूरे को बनाया बड़ा बिजनेस
बेंगलुरु में दिल्ली के असली छोले-भटूरे का स्वाद मिस कर रहे तीन दोस्तों करण, चेतन और नवज्योति ने इसी कमी को बिजनेस का मौका बना लिया। उन्होंने श्याम जी छोले भटूरे की शुरुआत की और शुरुआती दौर में एक प्लेट सिर्फ 9 रुपये में बेची। आज यह ब्रांड हर महीने 50 हजार से ज्यादा भटूरे बेचने का दावा करता है।